कनखल से कार चोरी, केस दर्ज
हरिद्वार
कनखल क्षेत्र से एक कार चोरी कर ली गई। वाहन स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गणेशपुरम सतीकुंड निवासी राहुल वत्स की कार रविवार रात घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसकी कार चोरी कर ली गई। सोमवार सुबह उन्हें कार चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू दिया है। दो माह पूर्व ही इसी कालोनी से एक कार चोरी कर ली गई थी। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि जल्द ही चोरी गई कार बरामद कर ली जाएगी।

