HARIDWARUTTARAKHAND

स्मैक के साथ हत्थे चढ़ा आरोपी

हरिद्वार

स्मैक तस्करी के आरोप में रानीपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इस संबंध में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात औद्योगिक चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी टीम की अगुवाई में पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके पर ली गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बताया कि चौकी लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित सैनी निवासी मुल्कीनगर कालोनी रावली महमूद सिडकुल बताया। स्मैक तस्करी के संबंध में आरोपी ने कई जानकरी दी है, जिन्हें खंगाला जा रहा है।