पंचपुरी टैक्सी यूनियन के संजय शर्मा बने अध्यक्ष
हरिद्वार
पंचपुरी टैक्सी यूनियन रेलवे स्टेशन हरिद्वार में चुनाव के बाद संजय शर्मा को यूनियन का प्रधान चुना गया है। साथ ही सुभाष गोस्वामी को महामंत्री और जॉनी मान, रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार बिष्ट को कार्यकारणी सदस्य चुना गया। मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पंचपुरी ई-रिक्शा महासंघ ने स्वागत किया। इस दौरान महासंघ के महामंत्री राजू मनोचा के नेतृत्व में प्रेम कुमार, सुरेश गुप्ता, अनुज सिंह, अनुज सिंघल, अजय कुमार, टिंकू, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुकरेजा आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

