HARIDWARUTTARAKHAND

श्रीगंगा सभा का चुनाव आज होगा

हरिद्वार

श्रीगंगा सभा चुनाव के लिए मंगलवार को ज्वालापुर स्थित मालवीय धाम में प्रधान सभा की बैठक सम्पन्न हुई। सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार ने अपना पदेन दायित्व उप सभापति जगदीश अत्री को सौंप दिया। उप सभापति की देखरेख में बुधवार को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मंगलवार को सभापति पद के लिए कृष्ण कुमार ठेकेदार, प्रदीप झा, अनिल कुमार कौशिक, अध्यक्ष पद के लिए राम कुमार मिश्रा, नितिन गौतम, वीरेंद्र श्रीकुंज, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, श्रीकांत वशिष्ठ और आमेश शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। पहले ही तीनों गुटों में चुनाव का होना तय माना जा रहा था। बुधवार को तीन बजे तक ज्वालापुर स्थित मालवीय धाम में मतदान होगा। शाम को वोटों की गिनती शुरू होगी, रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रधान सभा की बैठक में ही 11 सदस्य के रूप में अश्वनी कुमार जगता, जगदीश अत्री, श्रीमहोन अधिकारी, अंशुल श्रीकुंज, राजेश शर्मा, राज शर्मा, शिवांश सिखौला, अंकित झा, प्रवीण मलके, अनील सिखौला, रामकृष्ण प्रधान का चयन किया गया है। चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार जगता ने बताया कि 758 सदस्य मतदान में भाग ले सकेंगे।