यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराई जाएः भुवन कापड़ी
देहरादून,
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवन कापड़ी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है। आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से यूकेएसएसएससी प्रदेश व देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों जब विधानसभा सत्र हुआ था तो कांग्रेस ने इस मामले को सदन में पूरे जोर शोर व सबूतों के साथ उठाया था, लेकिन सरकार ने कोई कार्यवाही उस समय नहीं की। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष व सचिव पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए, क्योंकि पेपर बनाने से लेकर व छापने की जिम्मेदारी अध्यक्ष व सचिव की होती है। पेपर छप रहा है और उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी होती है लेकिन वह वीडियो रिकार्डिंग कहां है। पेपर लीक होने पर अध्यक्ष व सचिव भी जिम्मेदार है उन पर भी ÿाइम बनता है और उन पर भी प्राथमिकी दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में परीक्षा कराने वाली एजेंसी की भूमिका भी हर परीक्षा में संदिग्ध है क्योंकि यही कंपनी उŸार प्रदेश और अन्य राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा परीक्षाओं में गड़बड़ी करने के कारण एजेंसी पर प्रतिबंध लगाया गया है और ब्लैक लिस्टेड किया गया था। उŸार प्रदेश के थाने में उपयु७ कंपनी पर अभियोग पंजीóत है। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष रहे एस राजू ने भी कहा है कि पांच बार सरकार को जांच के लिए पत्र लिखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह एसटीएफ की अब तक की जांच से पूरी तरह संतुष्ट है। दोषियों की संपŸिायां जो की भर्ती गड़बड़ी से अर्जित की गई है उनको जब्त किया जाए एवं मुख्य अपराधियों पर रासुका लगा कर प्रदेश में युवाओं के सामने एक नजीर पेश की जाए जिससे की भविष्य में कोई भी उŸाराखंड के युवाओं के रोजगार पर डाका न डाल सके। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि वर्ष 2016 में हुई वीडीओ की भर्ती घोटाले को उन्होंने सदन में उठाया था और तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन दोषी अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। उस समय के जांच अधिकारी रणवीर सिंह आज सरकार के बिल्कुल नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि हाकम सिंह रावत पर फारेस्ट गार्ड भर्ती में एफआईआर हुई थी इसके बाद भी भाजपा ने हाकम सिंह को जिला पंचायत का टिकट कैसे दे दिया। इस अवसर पर वार्ता में महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री पीके अग्रवाल, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, डाक्टर जसविन्दर पाल सिंह गोगी, संदीप चमोली, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

