dehradun

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कनाडा में सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया भाग

देहरादून,

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कनाडा हैलिफैक्स के प्रवासीय दौरे के दौरान राष्टन्न्मंडल संसदीय संघ ह्सीपीएΩ की अंतरराष्टन्न्ीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की बैठक में भारत के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में भाग लिया। बता दें कि उŸाराखंड विधानसभा अध्यक्ष कनाडा हेलीफैक्स में आयोजित 65 वें राष्टन्न्मंडल संसदीय संघ ह्सीपीएΩ सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा पहुंची हैं जहां सम्मेलन से पूर्व उन्होंने सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बताया गया कि यह भी बता दें कि उŸाराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्टन्न्मंडल संसदीय संघ में अंतरराष्टन्न्ीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं। इस बैठक में उनके साथ बतौर सदस्य आसाम के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी एवं लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा ने भी भाग लिया। इस अवसर पर बैठक प्रारंभ होने से पहले सीपीए कार्यकारी समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष, इयान लिडेल-ग्रेंजर सहित कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों द्वारा प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यकारी समिति की सदस्य नामित होने पर ऋतु खंडूड़ी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में इंडिया रीजन के साथ-साथ अ›ीका, एशिया, असिं्टन्न्ेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड कनाडा एवं कैरीबियन अमेरिका एंड अटलांटिक रीजन के लगभग 35 सदस्य ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान कार्यकारी समिति की पिछली बैठक के कार्यवृŸा को अनुमोदित कर सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर इसके साथ ही बैठक में लिए गए निर्णय पर óत कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सीपीए का वार्षिक प्रतिवेदन एवं कार्य की समीक्षा संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं उस पर सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर इसके साथ ही बैठक में उप समितियों की रिपोर्ट को भी समिति के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर इसके साथ ही राष्टन्न्मंडल संसदीय संघ ह्सीपीएΩ की गतिविधियों और व्यवसाय के नियंत्रण और प्रबंधन पर चर्चा की गई एवं कनाडा में 22 से 26 अगस्त तक चलने वाली 65वें राष्टन्न्मंडल संसदीय संघ के सम्मेलन की गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की गई।