HARIDWAR

कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। सड़क दुर्घटना के आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कोयल निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जून की शाम को उसके पिता राजकुमार साइकिल पर सवार होकर गुरुकुल नारसन दवाई लेने के लिए जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।