रुड़की। कोतवाली के पुलिसकर्मी दिगंबर सिंह गुरुवार रात कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आदर्श कालोनी में संदिग्ध घूम रहे युवक सोनू पुत्र आमिर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब में लंबा चाकू मिला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रही है।