HARIDWARUTTARAKHAND

बैरागी कैंप में पहली बार बनेंगे 40 लाइट टावर

हरिद्वार। कांवड़ मेला को लेकर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने कांवड़ यात्रियों के वाहनों की पार्किंग में प्रकाश की व्यवस्था के लिए पहली बार 40 लाइट टॉवर स्थापित करने के निर्देश दिए। वाहन पार्क करने के लिए आवागमन हेतु मार्ग, मोबाइल टॉयलेट /शौचालय की व्यवस्था एवं पीने की पानी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने पुलिस विभाग, एनएचएआई, जिला पर्यटन अधिकारी के साथ बैरागी कैंप का संयुक्त निरीक्षण किया। बैरागी कैंप में संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देशित किया। कांवड़ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की ओर से तीन जेसीबी लगाकर काम शुरू कर दिया है।