UTTARAKHAND

युवक ने गटका विषाक्त, मौत

रुड़की

युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवक ने शुक्रवार शाम के वक्त जहर गटक लिया था। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने बीएसएम तिराहा के निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया था। जहां युवक का उपचार चल रहा था। बताया गया कि शनिवार सुबह युवक की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। कुछ समय बाद युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा। सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने बताया कि युवक पूर्व में भी अपनी जान जोखिम में डाल चुका था। परिवार देहरादून शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पीया। इसकी जानकारी परिजनों से ली जाएगी।