UTTARAKHAND

घटिया सामग्री का आरोप लगाकर काम रुकवाया


रुड़की

 लंढौरा में सभासद ने निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाकर निर्माण रुकवा दिया। नगर पंचायत की ओर से करीब नौ लाख रुपये की लागत से सरवर पीर कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड सभासद खलील अहमद का कहना है कि बाउंड्री वाल में पानी की तराई किए बिना पुरानी ईंटें और घटिया किस्म की रेत और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिससे निर्माण होते ही दीवार उखड़ने लगी है। जिस पर सभासद ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। सभासद का कहना है कि मामले की शिकायत नगर पंचायत ईओ और जेई से की गई है। जेई शाहरुख का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।