कोरोना को लेकर महाविद्यालय में कोविड-19 प्रोटोकोल लागू
हरिद्वार
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आज कोरोना वायरस से बचाव हेतु महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओंए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगणों हेतु कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करना सुनिश्चित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोण् सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि राज्य भर में एक बार फिर से कोविड-19 का प्रकोप सामने लगा है। प्रत्येक छात्र-छात्राए शिक्षकों व कर्मचारियों को महाविद्यालय परिसर में मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। किसी से वार्ता करते हुए लगभग तीन फीट की दूरी बनाये रखें। सुझाव दिया कि अक्सर हम अपनी नाकए मुंह और आंखों को बार-बार छूते रहते हैंए ऐसा कतई न करेंए क्योंकि हथेली कई सतहों को छूती है ऐसे में उस पर वायरस होते हैं। अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। सावधानी के तौर पर संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर ही अपना बचाव किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग करानी तथा हाथों का सैनेटाईज करना अनिवार्य है। कोविड-19 हेतु जारी शासनध जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन आवश्यक है।

