राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं मॉप-अप दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक
हरिद्वार
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं मॉप-अप दिवस कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त एवं एसीएमओधजिला नोडल अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 से 19 आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोरधकिशोरियों को आगामी 17 अप्रैल 23 को कृमि मुक्ति दिवस तथा जो बच्चे किन्हीं कारणवश छूट जायेंगेए उन्हें मॉप-अप दिवस-20 अप्रैल 23 को कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल मुफ्त में खिलाई जायेगी। जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और मॉपअप दिवस को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जायेगा। अधिकारियों ने यह भी अवगत कराया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 से 19 आयु वर्ग के 938792 बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अन्तर्गत 01 से 02 साल के बच्चों को(चूरा बनाकर) आधी गोलीए 02 से 03 साल के बच्चों को(चूरा बनाकर) पूरी गोली तथा 03 से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जायेगी। विनय शंकर पाण्डेय द्वारा विगत अक्टूबरए2022 में चलाये गये अभियान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाये जाने के बारे में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि विगत अक्टूबरए2022 में 97ण्61 प्रतिशत बच्चों को यह दवा खिलाई गयी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अप्रैल 23 में चलाये जा रहे इस अभियान के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल के चिह्नित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि यह दवा जनपद के सभी विकास खण्डोंए सभी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में निर्धारित तिथियों से पहले ही पहुंच जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा मदरसों में कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि मदरसा प्रबन्धन को इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी सहित सूचित कर दिया गया है। विनय शंकर पाण्डेय द्वारा कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने की ट्रेनिंग के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिये राज्य स्तर से संकुल स्तर तक ट्रेनिंग दिये जाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने के लिये आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इस अवसर पर डॉण् आरण्केण् सिंहए डब्ल्यूएचओ के डॉ0 अजीत गुप्ताए डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगलए सीआरसी धर्म सिंहए खण्ड शिक्षा अधिकारी नारसन अमित कोठियालए स्वास्थ्यए शिक्षाए आंगनबाड़ी विभागों से जुड़े हुये अधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

