गंगा सेवक दल व एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
हरिद्वार
श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल एवं शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजनियरिंगए देहरादून के सैकड़ों एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स द्वारा सीसीआर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा सेवक दल के अभियान से जुड़ते हुए सभी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ गंगा घाटों पर पड़े कूड़े को साफ किया तथा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। सफाई अभियान के दौरान एकत्रित हुए कूड़े को साथ के साथ कूड़ा बैग में डाला गया। जिससे पुनः कूड़ा फैल न सके। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि गंगा स्वच्छताए निर्मलता एवं पवित्रता का संदेश हमारे सनातन संस्कार में हैं और चूंकि एनसीसी एवम् एनएसएस से है तो वहा सेवा करने का जो भाव सिखाया जाता है वो आज आपने किया है हम भगवती गंगा जी से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करतें हैं। गंगा सेवक दल के दलपति पुनीत त्रिपाठी एवं सचिव उज्ज्वल पंडित ने सयुंक्त रूप से कहा कि हम इस अभियान को एक। आंदोलन के रूप में खड़ा करेंगे। इसके स्तर को इतना व्यापक बनाने का प्रयास करेंगे की यह गंगा सेवा अनवरत नित्य प्रतिदिन चलती रहे और हर कोई इस अभियान से जुड़े। जिस प्रकार हम प्रतिदिन सांध्यकालीन गंगा आरती में लोगो को स्वच्छता की संकल्प दिलाते है इसी प्रकार विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के लेफ्टिनेंट अनिरुद्ध कुलकर्णी ने कहा कि श्री गंगा सभा का यह कार्य सरहनीय हैए हमारा संस्थान भविष्य में भी श्री गंगा सभा के साथ इस अभियान से जुड़ा रहेगा। इस अवसर पर पुनीत झाए दीपांकर चक्रपाणिए शिवांकर चक्रपाणिए बाबूराम मिश्राए अनिल कौशिकए सचिन गौतमए वैभव भक्तए आदित्य शिवपुरीए पीयूष कौशिकए गौरव सरदारए युवराज मिश्रा व अंश त्रिपाठी सहित एनसीसी वा एनएसएस कैडेट्स मौजूद रहे।

