HARIDWARUTTARAKHAND

चीनी सामान का करें बहिष्कारः नरेश शर्मा

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार से चीन बार-बार भारत की जमीन पर कब्जा करने की नाकाम कोशिश कर रहा है और भारतीय सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है। पूरे देश को मिलकर चीन के उदपादकों का बहिष्कार करना चाहिए। केंद्र सरकार को भी चीन के सामान पर बैन लगाना चाहिए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चीनी माल के बहिष्कार करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेगा। कहा कि चीन की ये पहली हरकत नहीं है, इससे पहले भी चीन कई बार हरकत कर चुका है, हमारे जवानों ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध किया कि उत्तराखंड में चीनी सामान पर पूर्णता बेन लगाना चाहिए, उसकी शुरुआत उत्तराखंड सरकार को करनी चाहिए।