HARIDWARUTTARAKHAND

प्रदेश व्यापार मण्डल के कनखल अध्यक्ष पंकज व महामंत्री योगेश बने

हरिद्वार

प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कनखल शहर की कार्यकारिणी की घोषण की। अध्यक्ष पंकज सवन्नी, महामंत्री योगेश भारद्वाज व कोषाध्यक्ष हेमन्त कश्यप को बनाया गया। उपाध्यक्ष दिनेश कालरा, दिनेश धीमान, सचिव अजय गोयल और संरक्षक संत जगजीत सिंह को बनाया गया। साथ ही युवा जिला अध्यक्ष पार्षद अनुज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श कर विशाल गोस्वामी को युवा जिला महामंत्री बनाया है। कनखल व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण 30 दिसम्बर को होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि आज व्यापारी को अतिक्रमण के नाम पर ऐसा सताया जा रहा है जैसे इस देश में कोई अतिक्रमण करता है वो मात्र व्यापारी है, जबकि देश के नेता अधिकारी व उद्योगपति ने खुले आम सरकारी समितियों पर कब्जे किए हुए है और हरिद्वार ने अनेक स्थानों पर भी खुले आम अतिक्रमण या कब्जे किए गए हैं, पर प्रशासन को वो दिखाई नहीं देते हैं वहीं दूसरी और हरिद्वार व कनखल शहर का पूरा व्यापार यात्रियों पर निर्भर है और अब धीरे धीरे सारा यात्री हरिद्वार के बजाय ट्टषिकेश शिफ्ट होता जा रहा है, जो आने वाले समय में व्यापारी के लिए घातक साबित होगा। इसके लिए प्रदेश व्यापार मण्डल सरकार से वार्ता करेगा। कहा कि व्यापारी को सरकार को तत्काल एक आर्थिक पैकेज जारी कर सहायता करनी चाहिए, ताकि कोरोना काल के पीड़ित व्यापारी को कुछ राहत मिल सके। हमारा व्यापार मण्डल निरन्तर ये माँग करता आ रहा है और जब तक पूरी नहीं होगी हम आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चोटाला ने कहा कि व्यापारी अब अपनी लड़ाई खुद लड़ने को तैयार है राजनीति के चक्कर में कुछ स्वयंभू व्यापारी नेताओ ने अधिकारियों के यहाँ व्यापारी को गिरवी रखने का कार्य किया है। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी व शहर महामंत्री योगेश भारद्वाज ने कहा कि हमारी पूरी टीम व्यापारी हितो की रक्षा के लिए हर पल तत्पर मिलेगी और व्यापारी का शोषण करने वालो की अब उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। हम सभी मिलकर व्यापारी हितो के लिए आवाज उठाएँगे और यदि व्यापारी की नहीं सुनी गई तो हम आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हो या पोलोथीन या जीएसटी या अन्य किसी भी नाम पर अब व्यापारी का शोषण हम नहीं होने देंगे। कनखल के व्यापारियों की समस्याओं को हमारी टीम एक बुलन्द आवाज देगी और हम अपने नेतृत्व के साथ मिलकर आम व्यापारी की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, शहर महामंत्री हरिद्वार विमल सक्सेना, बंटी व सागर जोशी आदि अनेक व्यापारी मौजूद रहे।