HARIDWARUTTARAKHAND

मानसिक रूप से परेशान युवती ने जहर खाया, मौत

हरिद्वार

मानसिक रूप से परेशान एक युवती ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए कनखल स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा हैं कि युवती की रात को ही उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने युवती का बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवती के सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान एक युवती शिवानी पुत्री विनोद उम्र 23 वर्ष निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार ने बीती शाम को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसको उपचार के लिए कनखल स्थित निजी हॉस्पिटल ले गये। जहां पर युवती की रात को उपचार के दौरान मौत हो गयी। हॉस्पिटल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनो से सुसाइड की वजह की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन युवती के सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस ने रात को शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने युवती के शव का आज पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो के सुपूर्द कर दिया।