HARIDWAR

दो युवकों को कच्ची शराब के साथ पकड़ा

हरिद्वार। चौकी शांतरशाह पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दौलतपुर निवासी दो युवकों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अहमदपुर पतंजलि रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक हरि आश्रय कॉलोनी तिराहे पर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोककरतलाशी ली तो 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जिसकी पहचान अमित पाल के रूप में हुई। दूसरी तरफ शांतरशाह रोड से पांच लीटर कच्ची शराब के साथ लोकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।