पीड़ित परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
देहरादून
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस प्रदेश संगठन यूथ विंग उत्तराखंड देहरादून के राजस्थान के सियाला क्षेत्र में सुराणा में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में तीसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र इंद्र कुमार मेघवाल जोकि अनुसूचित जाति का था के पीड़ित परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और कार्यवाही की मांग की। यहां प्रातः भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस उत्तराखंड के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल लड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा उनके माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को राजस्थान सरकार 50 लाख रुपये का मुआवजा दे तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। इस दौरान ज्ञापन में यह मांग भी की गई कि दोषी शिक्षक को कड़ी से कडी सजा दी जाए। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

