उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखण्ड एवं केयर इंडिया शॉल्यूशंस फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट के बीच एमओयू
देहरादून
उत्तराखण्ड राज्य में औद्यानिकी के समग्र विकास के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा केयर इंडिया शॉल्यूशंस फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट नई दिल्ली द्वारा साझा रूप से कार्य करने की, की गई पहल के आधार पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड एवं संस्था के मध्य गणेश जोशी कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार की उपस्थिति में उनके हाथीबडकला स्थित शासकीय आवास में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केयर इंडिया शॉल्यूशंस फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट नई दिल्ली औद्यानिकी के क्षेत्र में राज्य के अधिकांशतः जनपदों में कार्य करेगी एवं नई तकनीक को विभाग के माध्यम से लाने का कार्य करेगी, जिससे उत्तराखण्ड में औद्यानिकी के क्षेत्र में विकास को गति प्रदान किये जाने में सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार प्रदेश के उद्यानपतियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के उद्यानपतियों तक नवीनतम तकनीकी के साथ ही उन्नत प्रजातियों की रोपण सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में मंत्री द्वारा यह भी घोषणा की गई कि अब प्रदेश के किसानों को नर्सरी के माध्यम से उत्पादित की जाने वाली सब्जी फसलों के बीज के स्थान पर उन्नत प्रजाति की पौध उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थिति स्वीट्जरलैण्ड से भी अच्छी है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि जलवायु के अनुसार समन्वित रूप से प्रयास करते हुए प्रदेश में औद्यानिकी के विकास को नई ऊॅचाईयां प्रदान की जायें। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी शाखाएं विश्व के लगभग 80 देशों एवं भारतवर्ष के लगभग 18 राज्यां में कार्यरत है, तथा समय-समय पर देश-विदेश में विकसित नवीनतम तकनीको को औद्यानिकी के क्षेत्र में पहुंचाने के लिए प्रयासरत् है। इस अवसर पर निदेशक उद्यान, डाक्टर एच एस बवेजा ने इस सम्बन्ध में विभाग की ओर से संस्था को पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया एवं उम्मीद जताई गई कि उद्यान विभाग एवं संस्था के सहयोग से प्रदेश के किसान स्वयं को आत्मनिर्भर बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगें। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

