किशोरी से छेड़छाड़ पर मुकदमा
हरिद्वार
किशोरी क पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ पीडित परिवार ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र निवासी ने तहरीर देकर शिकायत की हैं कि उसकी नाबालिग बेटी को सलमान पुत्र मुस्तकीम निवासी लोधा मण्डी ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा लगातार पीछा करते हुए छेड़छाड़ की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

