HARIDWARUTTARAKHAND

गंगा दूतों का दो दिवसीय गंगादूत प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रलय की स्वायतशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा दूतो का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत अजीतपुर में आयोजित किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राज्य निदेशक अनिल कौशिक एवं जिला युवा अधिकारी रविन्द्र सिंह जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रविन्द्र कुमार ने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर मां गंगा की सेवा के लिए आगे आना है। इसके अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। अतः नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, श्रमदान, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करें। वहीं जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत युवा मंडल दल गंगा के किनारे बसे हुए गांव में जाकर वहां के रहने वाले लोगों को गंगा स्वच्छता, गंगा संरक्षण के लिए जागरूक करें और प्रत्येक गांव जो गंगा के किनारे बसा हुआ है, वहां पर साईं कालीन गंगा आरती का आयोजन भी सुनिश्चित करें। जिससे लोगों में गंगा के प्रति श्रद्धा उत्पन्न हो, कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया एवं स्वंय भी विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर में विषय के विशेषज्ञो, प्रतिभागियों आदि ने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को गंगा संरक्षण, गंगा स्वच्छता, अविरलता के विषय में अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। जिला युवा अधिकारी रविन्द्र सिंह, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, गंगा प्रहरी मनोज निषाद, नेहरू युवा केंद्र के वालिंटियर, आदर्श कश्यप, सदक्ष पराशर आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में 50 गंगा दूतों ने प्रतिभाग किया।