एसएसपी को अपनी बस में पाकर गदगद हुए बच्चे
हरिद्वार
देहात क्षेत्रांतर्गत मंगलौर में भ्रमण से वापस लौटते समय एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह सामने से आ रही स्कूल बस में अचानक चढ़ गए। जहां बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए उनको चिल्ड्रंस डे की शुभकामनाएं दी। अचानक एसएसपी को अपने बीच पाकर आश्चर्य चकित हुए बच्चों को कप्तान ने चॉकलेट वितरित की गई एवं हल्के फुल्के अंदाज में कुछ सवाल भी पूछे तथा सही जवाब देने वाले छात्रें को दो-दो चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चहल पहल के इस माहौल में बच्चों को भविष्य के सपनों को साकार करने हेतु जरूरी टिप्स दिए। एसएसपी अजय सिंह द्वारा पूर्व में भी बतौर एसपी सिटी देहरादून रहते हुए चिल्ड्रंस डे पर ऐसे ही अचानक बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई भी कर चुके हैं।

