पंचायती निर्मला अखाड़ा के संत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले
हरिद्वार
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल हरिद्वार में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की साजिशों के खिलाफ श्री पंचायती निर्मला अखाड़ा के संतो का शिष्टमंडल ने कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री के नेतृत्व में काबीना मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। संतों ने पूरे प्रकरण से मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया। जिस पर मंत्री जोशी ने संज्ञान लेते हुए हरिद्वार एसएसपी को निर्देशित करते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया। साथ ही अखाड़े से जुड़ी संतो और पदाधिकारियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री, दर्शन सिंह शास्त्री, स्वामी परमानंद, जरनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।

