dehradunUTTARAKHAND

जनवादी महिला समिति एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय तक निकाला जुलूस

देहरादून

जनवादी महिला समिति एवं मुस्लिम समाज से जुडे़ हुए लोगों ने बिलकिस बानो के दोषियों को पुनः जेल भेजे जाने की मांग को लेकर राजधानी में जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। आज गांधी पार्क में जनवादी महिला समिति की इन्दु नौडियाल एवं एडवोकेट रजियाबेग के नेतृत्व में महिलायें व पुरूष इकटठा हुई और वहां से बिलकिस बानो के दोषियों को पुनः जेल भेजे जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर राष्टन्न्पति को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और तीन साल की मासूम बालिका की हत्या सहित सामूहिक हत्याओं में दोषियों को जो वर्तमान में उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार उम्र कैद की सजा भुगत रहे थे ऐसे घृणित दुष्कर्म करने वालों व हत्यारों व दरिंदों को आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर आर पालिसी के अंतर्गत गुजरात राज्य सरकार ने रिहा कर दिया गया हो की वैध नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि एक ओर भारत के प्रधनमंत्री हालकिले की प्राचीर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे की पुनरावृत्ति कर रहे थे वहीं दूसरी ओर उसी समय देश में बिलकिस बानो के दुष्कर्म करने व हत्यारों को रिहा करने का फरमान जारी कर अपने ही नारे को शर्मसार व अपमानित किया जा रहा था। ऐसे घृणित दरिंदों को जूल से छूटने पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ऐसा किया जा रहा है जैसे यह दरिंदे अपराधी न होकर कोई जंग जीतकर आ रहे हैं। उन अधिकारियों के विरूद्ध उच्च स्तरीय जांच कराकर उन्हें भी इंडित किया जाये और इन दोषियों का स्वागत करने वाले शरारत तत्वों के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कसा जाये। इस अवसर पर जुलूस व ज्ञापन देने वालों में अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।