dehradunUTTARAKHAND

वर्क ने किया मालदेवता के सरखेत एवं आसपास के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा

देहरादून

वर्ल्ड अर्गिंेनाइजेशन रिलिजन एंड नलिंिज ह्वर्कΩ के कार्यकर्ताओं ने आज मालदेवता के सरखेत एवं आसपास के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है। वर्क संस्था लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहेगी। इस अवसर पर वर्क के कार्यकर्ता आरिफ हुसैन वारसी ने बताया कि लगातार इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को करता आ रहा है पूर्व में भी ऐसे कार्य किये गये और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जायेगी। इसके लिए वर्क के कार्यकर्ता हर समय तैयार हैं। उनका कहना है कि मालदेवता सरखेत में प्रभावित लोगों की मदद और उनके पुनर्वास की समस्या को हल करना चाहिए, साथ ही लापता लोगों की तलाश बहुत जरूरी है। लापता लोगों के परिवारजन उनके खोने का गम लिए उनसे मिलने की उम्मीद में बैठे हैं शासन प्रशासन को इस पर तेजी से काम करना चाहिए। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।