dehradunUTTARAKHAND

कैबिनेट मंत्री ने जाना लालचन्द शर्मा का हालचाल

देहरादून, 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के आवास पर पहंुचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के आवास पर पहंुचे और उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर गणेश जोशी ने उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा अपनी दुकान के पास सड़क पार करते समय स्कूटी सवार एक महिला ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गिर गये और उनके पैर में चोट आ गई थी।