जहां बेटियां पढ़ेंगी, वहां विकास भी बढ़ेगाः डॉ. निशंक
हरिद्वार,
हरिद्वार सासद डॉ. रमेश पोखरियांल निशंक क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु शिवपुरी के कनखल स्थित निज आवास पर पहुंचे। जहा पर ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु शिवपुरी के पति मधुर मोहन शर्मा समेत परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने सांसद डॉ. निशंक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. निशंक ने नई शिक्षा नीति की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. मनु शिवपुरी के द्वारा किये जा रहे निर्धन बच्चों को निःशुल्क दी जा रही शिक्षा को लेकर प्रशंसा की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली डॉ. मनु शिवपुरी को प्रोत्साहन का अश्वासन दिया। कहा कि लोगों को डॉ. मनु शिवपुरी के के अभियान से जुड़कर जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. मनु शिवपुरी ने कहा कि बेटियां हमारे देश के विकास की नीव है। हम सबका दायित्व है कि हम विभिन्न माध्यम से समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जागरूकता का संदेश दें। ताकि लोगों की सोच में बदलाव आ सके। इस अवसर पर सासद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा, लक्सर चेयरमैन अमरीश गर्ग,पारिजात साहित्यिक संस्था, श्री गंगा सभा तथा समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सांसद डॉ. निशंक ने पारिजात साहित्यिक संस्था को भी साहित्यिक विकास हेतु गोष्ठी आयोजित करने हेतु भिन्न भिन्न सुझाव दिए कि साहित्य के विकास के साथ ही संस्कृति का विकास निहित हैं। यशस्वी, प्रख्यात साहित्यकार, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार की साहित्यिक संस्था पारिजात के सुभाष मलिक, साधुराम पल्लव, प्रेमशंकर शर्मा, डॉ. मनु शिवपुरी, अभिनन्दन अभिरसमय सदस्यों से हरिद्वार में हिन्दी साहित्य को और अधिक समृद्ध और उदीयमान साहित्यकारों की साहित्य समझ और उनके लेखन को समाज में किस प्रकार उचित स्थान मिले इसके लिए प्रत्येक माह के अन्तिम या प्रथम सप्ताह में काव्य गोष्ठी करने हेतु सभी साहित्यकारों ने एकस्वर से समर्थन किया। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र अग्रवाल, अंकुर पालीवाल, मधुर मोहन व अन्य गणमान्य नागरिको ने विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने का अश्वासन दिया।
