उक्रांद ने महामहिम को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टेªट को सौपा
हरिद्वार
उत्तराखण्ड क्रांति दल के हरिद्वार में केंद्रीय एवं जिला पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार के माध्यम से उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा नियुक्तियों में हुई धांधलियों की जांच केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन भेजा है। उत्तराखंड स्तर पर सरकारी नौकरियों हेतु चयन व नियुक्ति के लिये भ्रष्टाचार चरम पर है। हाल ही में उत्तराखंड राज्य सेवा चयन आयोग द्वारा नियुक्तियों में धांधलियों का प्रकरण उजागर हुआ है जिसकी जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) द्वारा करी जा रही है जिससे कर्मचारियों व कुछ विशेष राजनितिक दलो की संलिप्तता का होना उभर कर आई है, जिससे उत्तराखंड राज्य के शासन व प्रशासन को शर्मसार होना पड रहा है तथा उत्तराखंड राज्य की छवि धूमिल और दागदार होती है। वर्तमान में जो राज्य की सरकारी एजेंसी एसआईटी (विशेष जांच दल) जांच कर रही है उस पर उत्तराखंड की जनता को विश्वास नहीं रहा है क्योंकि अनेक बिचौलिये के बच जाने की आशंका है। महामहिम उत्तराखण्ड क्रांति दल, उत्तराखंड प्रहरी राजनैतिक दल होने के नाते आपसे सादर निवेदन करता है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा नियुक्तियों में धांधलियों के प्रकरण की जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) रही है को केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) से स्वाधिकार का प्रयोग करके जांच करवाने की मांग की है। ताकि उत्तराखण्ड राज्य सेवा चयन व नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार में लिप्तों को सजा मिल सके और ऐसा उदाहरण प्रस्तुत हो कि भविष्य में इस प्रकार से कोई भी भ्रष्टाचार करने की धृष्टता करने की हिम्मत नहीं करे। ज्ञापन केंद्रीय पदाधिकारियों में रवीन्द्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, जिला प्रभारी चौधरी बृजवीर सिंह, जिला पदाधिकारियों में बल सिंह सैनी, प्रदीप उपाध्याय, रजत शर्मा, जसवन्त सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, एड्वोकेट आशुतोष सोती, अमित वर्मा और बीआर गैरोला आदि मौजूद रहे।

