TRENDING NEWSUTTARAKHAND

युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप

रुद्रपुर

कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लापता हो गयी। परिजनों ने क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सुभाष कालोनी निवासी व्यक्ति का कहना है कि रविवार शाम को उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गयी। खोजबीन के बाद पता चला कि खेड़ा में रहने वाला राज मसीह उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप है कि राज के परिवार वालों ने भी नाबालिग को भगाने में राज का सहयोग किया है।