रोटरी इंट्रैक्ट क्लब के पदाधिकारियों ने ली शपथ
श्रीनगर गढ़वाल
रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से इंट्रैक्ट रोटरी क्लब का द्वितीय प्रतिष्ठापन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट में संपन्न हुआ। जिसमें रोटरी इन्ट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष के रूप मे सौरभ नेगी, सचिव के रूप मे अनुपमा नेगी व कोषाध्यक्ष के रूप मे शिवम बिष्ट सहित 20 अन्य सदस्यों के साथ प्रभारी नरेश नौटियाल द्वारा शपथ दिलायी गई। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। इंट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष सौरभ नेगी ने कहा कि रोटरी क्लब के साथ मिलकर इंट्रैक्ट क्लब समाज के हित मे बहुत से कार्य करेगा। सचिव अनुपमा नेगी मे सभी को विश्व में संचालित इंट्रैक्ट क्लब व रोटरी क्लब के बारे मे जानकारी दी। कोषाध्यक्ष शिवम बिष्ट ने इंट्रैक्ट क्लब का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, अध्यपिका किरण भट्ट, क्लब के सचिव दिनेश जोशी ने इंट्रैक्ट क्लब के सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉ. राजेंद्र भंडारी, सत्य प्रसाद घिल्डियाल, राहुल कपूर, केबी थपलियाल आदि मौजूद रहे।

