वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक किया
पिथौरागढ़
एलएसएम महाविद्यालय में निर्वाचन विभाग की ओर से वोटर आइडी को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए शिविर का आयोजन किया। मंगलवार को शिविर के बारे में जानकारी देते हुए हिम्मत सिंह,नीरज शाह,कवींद्र रावत ने कहा कि आधार व वोटर कार्ड के जुडने से फर्जी वोटर आईडी को हटाने में मदद मिलेगी। लोग एक से अधिक वोटर कार्ड रखते हैं और जहां मर्जी वहीं वोट देते हैं। वोटर आइडी को आधार से जोड़ने पर दूसरे पते पर बनाया गया पहचान पत्र अवैध हो जाएगा। कहा कि चुनाव व मतदान में पारदर्शिता आएगी।

