TRENDING NEWSUTTARAKHAND

अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन 

अल्मोड़ा

धर्म जागरण समन्वय मंच की ओर से मंगलवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 13 यूनिट रक्तदान किया गया। मंच के कुमाऊं प्रमुख मनोज सिंह पवार ने बताया कि स्वामी लक्ष्मणानंद के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें धर्म जागरण समन्वय और विक्टोरिया क्लब के सदस्यों ने रक्तदान किया। यहां सूरज वाणी, दीपक पांडे, अंकित समेत कई लोग मौजूद रहे।