HARIDWAR

शांतिकुंज में शुरू हुआ तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महापर्व

हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महापर्व का कार्यक्रम ध्यान साधना एवं हवन के साथ प्रारंभ हो गया। महापर्व के प्रथम दिन देश विदेश से गायत्री तीर्थ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने आराध्यदेव की पावन चरण पादुका का दर्शन कर उनके बताए सूत्रों को पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर आयोजित सत्संग को संबोधित करते हुए पं. शिवप्रसाद मिश्र ने माता भगवती देवी शर्मा के कर्तृत्व को याद करते हुए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए आह्वान किया। डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या साधक को अध्यात्म के क्षेत्र में बढ़ने के लिए उसे सद्गुरु और माता-पिता की आवश्यकता है। संसाधन के लिए माता-पिता और आंतरिक ऊर्जा को विकसित करने के सद्गुरु के अनुशासनों का पालन करते हुए शिष्य या साधक सफलता की सीढ़ी चढ़ता है।