HARIDWAR

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर पीटा

रुड़की। दरियापुर दयालपुर गांव की एक महिला समेत नौ के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौच कर मारपीट व जान से मारने की नियत से हमला घायल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर निवासी सैयाद ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के ही इरशाद, इंतजार, सावेज, रजिया, मुंतजीर, सद्दाम, शोएब, शाहरुख, साकिब ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिये हुए चुनाव को लेकर रंजिश रखते है। 11 अप्रैल 2023 को दूसरे पक्ष ने पीड़ित के घर के सामने बनी नाली के लिए बीचों बीच एक छोर से दूसरे छोर तक सड़क खोद डाली। जब उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर घर में अंदर घुस गए और अपने साथियों के साथ लाठी, डंडों व ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का पुत्र तसव्वर व चार वर्षीय पोता अर्सलान घायल हो गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया लेकिन कोई कार्रवाही नहीं की जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के एक महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं । थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इरशाद, इंतजार, सावेज, रजिया, मुंतजीर, सद्दाम, शोएब, शाहरुख, साकिब निवासी दरियापुर दयालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।