HARIDWAR

चौपाल लगा पुलिस ने बताए नशे के खतरे

रुड़की। नशा मुक्त देवभमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने चौपाल लगा नशे से होने वाले नुकसान बताए। उत्तराखंड पुलिस एप और गौरा शक्ति एप के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाथल में चौपाल का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी गई। उनसे कांवड़ मेले के दौरान सहयोग की अपील भी की गई। लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बताते हुए नशे से दूर रहने को कहा गया। नशा विरोधी समिति का भी गठन किया गया। यह समिति गांव में इस बात की निगरानी करेगी कि कहीं पर भी अवैध नशे का कारोबार तो नहीं हो रहा है। यदि कहीं पर भी अवैध नशे का कारोबार होता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। इसके अलावा चौपाल में उत्तराखंड पुलिस एप और गौरा शक्ति एप के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से आगामी श्रावण मास के कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की। चौपाल में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य, भावना पांडे, अरविंद सिंह, अजय भारद्वाज आदि पुलिसकर्मियों के अलावा नरेश कुमार, विपिन, राजकुमार, विकास, संजीव, राजेश, हेमंत, बृजेश, अरविंद, सनी कुमार, विजय कुमार, विपिन शर्मा, आदित्य, बृजभषण, समीर, जय सिंह, विजय प्रताप आदि ग्रामीण मौजूद रहे।