HARIDWAR

शिक्षकों को क्लासरूम मैनेजमेंट के तरीके बताए

रुड़की। सोहलपुर रोड स्थित शेफील्ड स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शेफील्ड स्कूल रुड़की, शेफील्ड स्कूल ज्वालापुर, शेफील्ड स्कूल सिकंदरपुर आदि के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को प्रो.मौसम सिन्हा के लाइफ स्किल एंड क्लासरूम मैनेजमेंट विषय पर प्रशिक्षण दिया।    कार्यक्रम का शुभारंभ शेफील्ड स्कूल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों के साथ डॉ. मौसम सिन्हा, शेफील्ड हेड ऑफिस से आई आरती जुनेजा, डीके शर्मा, रुचि रावत, अर्जुन सिंह ने दीप जलाकर किया। शेफील्ड स्कूल इंडिया के डायरेक्टर एनके जुनेजा ने बताया कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षकों को सशक्त करना है।    शिक्षक देश और समाज का भविष्य निर्माण करने में एक अहम भूमिका निभाते हैं।    प्रधानाचार्य रुचि रावत ने कहा कि इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य शिक्षक छात्रों की विभिन्न मनोवैज्ञानिक जरूरतों और उन्हें सर्वोत्तम तरीके से विकसित करने में मदद करना रहा।    इससे अध्यापकों को नई तकनीक से बच्चों को शिक्षा देने में सहायता मिलेगी। डीके शर्मा ने बताया कि कार्यशाला दो दिन चलेगी। पहले दिन शिक्षकों को स्किल एंड क्लासरूम मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे शिक्षकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और बेहतर तरीके से छात्र-छात्राओं में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखेंगे। कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यालय के कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राओं को करियर काउंसलिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि वह अपने अच्छे भविष्य का चुनाव कर सकें।    प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मौसम सिन्हा ने बताया कि सीखते रहना एक सतत प्रक्रिया है। इस प्रकार की कार्यशाला से शिक्षकों में नई ऊर्जा विकसित होती है।    इस अवसर पर अर्जुन सिंह, प्रियंका दीक्षित, पीयूष कुमार, अर्चना, मोनिका त्यागी, शालिनी, ममता राजपूत, आरती जुनेजा, सीमा गुसाईं, श्वेता मिनोचा, नुज़हत फातिमा, अंकुश सैनी, अब्दुल कादिर, शिवानी, मोहम्मद सलमान, दीपक, बुशरा रहमान, संगीता भंडारी, रूही आदि मौजूद रहे।