शिवालिक नगर से कार चोरी
हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र से फिर एक कार चोरी हुई है। शिवालिक नगर निवासी राजीव वालिया निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी कार घर के बाहर पार्क थी। रोजाना की तरह सुबह जब वह उठकर घर से बाहर आए तो देखा कि कार गायब थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जल्द ही कार बरामद कर ली जाएगी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। नौ दिन पूर्व भी शिवालिक नगर से एक कार चोरी हुई थी।

