dehradunUTTARAKHAND

आम आदमी पार्टी ने किया संगठन का विस्तार

देहरादून

आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर पार्टी संगठन का विस्तार किया है अधिक जानकारी देते हुए गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के अनुमोदन के बाद प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने एक सूची जारी कर निम्न पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें विकास शर्मा को संगठनात्मक जिला रुड़की का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वीरेंद्र सिंह रावत को प्रदेश संगठन सचिव सह प्रभारी जिला कोटद्वार नियुक्त किया है। विजय पाठक को प्रदेश सचिव प्रभारी जिला डोईवाला विधानसभा बलवंत सिंह पवार को प्रदेश सचिव प्रभारी धर्मपुर विधानसभा एवं अमरदीप सिंह को प्रदेश सचिव प्रभारी गदरपुर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की है कि वे निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।