dehradunUTTARAKHAND

संगठन मजबूती को बूथ लेबल तक के कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे कार्यः महेंद्र भट्ट

देहरादून, 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ लेबल तक के कार्यकर्ताओं से बात होगी, और उन्हें कार्य दिए जाएंगें। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा में विधायक प्रत्याशी जीत नहीं पाया है वहां पर सांसद काम करेंगे। आज बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंन संगठनात्मक कार्यो को लेकर बातचीत की और कहा कि 14 विभागों में दायित्व दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर तक सभी पदों पर नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर टीम की नियुक्ति होगी तथा राज्य सभा के सांसदों को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की जिमेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी वार्ता में शामिल रहे।