dehradunUTTARAKHAND

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध जुलूस निकाल सीएम का पुतला जलाया

देहरादून,

गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा गुजरात दंगों में बिलकिस बानों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व बिलकिस के रिश्तेदारों की सामूहिक हत्या के आरोप में जेल में बन्द सजायाफ्ता अपराधियों को बिना शर्त रिहा किये जाने के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध जुलूस निकालकर राजपुर रोड पर गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया तथा भाजपा के खिलाफ हत्यारों एवं बलात्कारियों को संरक्षण देने के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आज लगभग 12.30 बजे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड़ से विरोध जुलूस निकाला और भाजपा के खिलाफ हत्यारों एवं दुष्कर्म करने वालों को संरक्षण देने के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता से विरोध करने का आह्नान किया। वक्ताओं ने कहा है कि भाजपा की दोगली तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्नान किया। वक्ताओं ने कहा कि इन दरिंदों को पुनः जेल में डाला जाये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भारत के प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे की पुनरावृत्ति कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उसी समय देश में बिलकिस बानो के दुष्कर्म करने व हत्यारों को रिहा करने का फरमान जारी कर अपने ही नारे को शर्मसार व अपमानित किया जा रहा था। इस अवसर पर पुतला फूंकने वालों में जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित, महिला समिति प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, महामंत्री दमयंती नेगी, शहर सचिव अनन्त आकाश, सदस्य सचिव मण्डल लेखराज, महिला समिति की अध्यक्ष नुरैशा अंसारी, उपाध्यक्ष बिन्दा मिश्रा, सीटू उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, रामसिंह भण्डारी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।