dehradunUTTARAKHAND

राजधानी में 37 वां नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू

देहरादून

राजधानी में 37 वां नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के सभागार में किया गया। वहीं दूसरी ओर बताया गया कि 37 वें नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्र दान करने के लिए लोगों को जागरूक करना होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार, मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास मौजूद रहे।