dehradunUTTARAKHAND

स्वयं सहायता समूहों को टीएचआर का भुगतान किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

देहरादून,

स्वयं सहायता समूहों को टीएचआर का भुगतान किये जाने की मांग को लेकर समूह से जुड़ी हुई महिलाओं ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। आज स्वयं सहायता समूह से जुडी हुई महिलायें बडी संख्या में गांधी पार्क में इकटठा हुई जहां पर उन्होंने टीएचआर के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें टीएचआर का भुगतान नहीं हुआ है शासन व प्रशासन को अनेकों बार गुहार लगाने के बाद भी इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई और उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिसके कारण स्वयं सहायता समूह की महिलायें आढ़त वालों को चार प्रतिशत ब्याज दर देना पड़ रहा है जिसके कारण हम सब मानसिक तनाव व और भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पूर्व वह महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आज गांधी पार्क पहंुचकर अपना विरोध दर्ज किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीते एक वर्ष से जिले में टीएचआर का कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों को कोई भुगतान नहीं किया गया है और इसका कारण विभाग के अधिकारी अलग-अलग अपनी बात रख रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि समूहों की महिलाओं की स्थिति यह हो गई है कि किसी के पास आने जाने का किराया नहीं है किसी के पास दवाई के लिए पैसे नहीं हैं और उस पर लेनदारों ने भी चार प्रतिशत ब्याज लगाने की बात कह दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब विभाग के पास बजट नहीं था तो पिछले एक वर्ष से राशन क्यों बंटवाया गया। इस योजना को बंद क्यों नहीं किया गया। उनका कहना है कि उन्हें एक वर्ष टीएचआर का शीघ्र ही भुगतान किया जाये अन्यथा आंदोलन को तेज किया जायेगा।