भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय जम्बूरी में शांतिकुंज को प्रथम स्थान
हरिद्वार
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय जम्बूरी में शांतिकुंज स्काउट गाइड इकाई को बैंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय जम्बूरी का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में हुआ था। शांतिकुंज स्काउट गाइड ने राजस्थान के पाली में 4 से 10 जनवरी को हुए 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। शांतिकुंज जनपद के कंटीजन लीडर मंगल सिंह गढ़वाल ने बताया कि हमें 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला। राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी, व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा सहित देसंविवि व गायत्री विद्यापीठ परिवार ने बधाई दी।

