मारपीट मामले में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ केस दर्ज
हरिद्वार
सिडकुल थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक जनवरी की रात की है। अभिषेक शर्मा पुत्र नरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी नवोदय नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक जनवरी की रात अपने घर में था। रेस्टोरेंट संचालक अपने कारीगरों के साथ शराब पीकर बिना किसी बात के उसको घर के बाहर खड़े गाली-गलौज कर रहा था। जब विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता की पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि बीच-बचाव के बाद भी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। मारपीट करते हुए परिवार वालों को बंधक बना लिया। इसमें पति-पत्नी को चोट आई। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि रचित पुत्र अर्जुन सिंह एंव अज्ञात चार लोंगों निवासी नवोदय नगर के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

