CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

कोतवाली नगर क्षेत्र से स्मैक तस्कर दबोचा

हरिद्वार,

कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहा हिल बाईपास पुलिस के पास खड़खड़ी से एक स्मैक तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 7.08 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी नेे अपना नाम सतीश वर्मा पुत्र स्व. राम भरोसे लाल निवासी सतीश बैंगल स्टोर पार्किग रोड़ीबेलवाला हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।