HARIDWARUTTARAKHAND

अलग-अलग क्षेत्रों से पांच शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से पांच शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब बमरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्ष राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि बीती शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रें से पांच शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विकास पुत्र योगेश निवासी विष्णु लोक कॉलोनी ज्वालापुर, ओमपाल पुत्र सूखे सिंह निवासी कांगड़ी श्यामपुर हरिद्वार, रजत पुत्र अतर सिंह निवासी राजगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी हरिद्वार, संजय थापा पुत्र चन्द्रकांत थापा निवासी अपर रोड भूरे की खोल हरिद्वार और सुनील केेवट पुत्र भगवानदास निवासी शिव मन्दिर रामगढ़ नई बस्ती हाल झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।