HARIDWARUTTARAKHAND

आमरण अनशन को कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

हरिद्वार, 

जनपद में नशे के खिलाफ युवा जागृति विचार मंच हरिद्वार द्वारा चार दिनों से स्वामी श्रद्धानंद की प्रतिमा के नीचे मंच अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में आमरण अनशन किया जा रहा है। नशे के खिलाफ चल रहे शहर के युवाओं के आमरण अनशन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेसी नेताओं ने आमरण अनशन पर पहुंचकर अनशन पर बैठे युवाओं को समर्थन की घोषणा करते हुए उनके बीच बैठे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार कई वर्षों से नशे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, पिछला विधानसभा का चुनाव भी नशे के खिलाफ लड़ा गया था। लेकिन आज इस ड्रग्सध्नशे की जड़ें बहुत गहराई में चली गई हैं। आज जो आमरण अनशन युवा जागृति विचार मंच के अध्यक्ष मनीष चौहान तथा उनकी पूरी टीम द्वारा किया जा रहा है मैं और समस्त महानगर कांग्रेस इस धरने के साथ हैं तथा इसकी पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व प्रदेश महासचिव भास्कर ने सयुंक्त रूप से कहा कि आज पंचपुरी के अतिरिक्त ड्रग्स के माफिया गांव में भी पहुंच गए हैं। वहां छोटे-छोटे बच्चे, युवा और महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं, यदि जल्द ही इनके नशा तस्करों पर लगाम नहीं कंसी गयी तो भविष्य में इस के परिणाम भयानक होगें। इस मौके पर कांग्रेसी में पार्षद मेहरबान खान, पार्षद शाहबुद्दीन अंसारी, नवेज अंसारी, रचित अग्रवाल, डा वसीम सलमानी, बृजमोहन बर्थवाल, जेपी सिंह आदि शामिल रहे। (