रोडवेज कर्मचारियों को बाँटी आयुष किट
हरिद्वार
उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के हरिद्वार बस अड्डे पर चालक परिचालक व अन्य कर्मचारियों को महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने आयुष किट वितरित की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार डिपो में करीब 500 कर्मचारी तैनात हैं। सभी कर्मचारियों को किट वितरित की जा रही है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए आयुष किट फायदेमंद है। बताया कि किट के साथ ही सभी कर्मचारियों को एन-95 मास्क भी दिए जा रहे हैं।

