भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर कसी कमर
हरिद्वार
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ व जनता की समस्याओं को सुना और उनके निदान के लिए प्रभावी कदम उठाये। इसी दौरान उन्होंने जिला पंचायत चुनाव पर पर गहन मथन करते हुए चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओ को कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की लहर चल रही है और अब की बार प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक भाजपा के समर्थित प्रत्याशी ही विजय होगे और िजला पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनना तय है चारों और धामी व मोदी के विकास के माडल को देख कर आज जनता अपना मन बना चुकी है कि अब भाजपा के विकास रथ के साथ चलेंगे। स्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह जनता की आवाज को विकास में बदलने का कार्य कर रहे है उत्तराखंड राज्य बहुत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ कर देश में अपना एक अलग स्थान बना चुका है। संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पाँचों विधायक ग्रामीण से आते है पर एक भी विधायक जनता के साथ जुड़ कर नहीं चल रहा है सभी केवल विधायक बन कर देहरादून बैठे है आज ग्रामीण की जनता अपनी गलती को समझ चुकी है और अब सभी भाजपा के साथ चल रहे है। आगामी जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष अपना धरातल तलाशने को मजबूर हो जाएगा। कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा का जिला पंचायत में बोर्ड बनना तय है, अब जनता विपक्ष के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और सब भाजपा के साथ है। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, बृजमोहन पोखरियाल, शुभम सैनी, कारण सिंह, रूपेन्द्र चौधरी व सुमित भारद्वाज आदि रहे।
